Homeक्राईमप्रशासन की अनदेखी भारी पड़ सकती थी – हिंगवानिया स्कूल की छत...

प्रशासन की अनदेखी भारी पड़ सकती थी – हिंगवानिया स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

हिंगवानिया विद्यालय में कमरे से गिरा प्लास्टर, छुट्टियों की वजह से टला हादसा

आकोला। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंगवानियां में 29 जुलाई मंगलवार को सुबह 10:00 बजे एक कमरे की छत का लगभग आधा प्लास्टर छूट कर नीचे गिर गया।गनीमत रही कि आज विद्यालय में बच्चों का अवकाश था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विद्यालय विभाग एवं ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार प्रशासन को सूचित करने पर भी अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा सुध नहीं ली गई। अतः प्रशासन से ग्रामीणों ने विनम्र निवेदन करते हुए बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की जावे ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
फोटो आकोला। हिंगवानिया विद्यालय में कमरे की छत से गिरा प्लास्टर।

RELATED ARTICLES

Most Popular