ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान किए
आकोला। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने को लेकर चलाए जा रहे हैं निक्षय पोषण सहायता अभियान के तहत आकोला एवं ब्लॉक भूपालसागर सीएससी पर निक्षय मित्र बनकर बीसीएमओ डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा एवं एमपीडब्ल्यू देवीलाल कुमावत, एसटीए मनोहर लाल जैन द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय पोषण किट प्रदान किए। बीसीएमओ डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा ने बताया कि जिला प्रभारी आलोक गुप्ता, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता के निर्देश से ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों पर चिकित्सा कार्मिको को स्वेच्छा से स्वयं निक्षय मित्र बनकर एवं आमजन से सहयोग लेकर टीबी मरीजों को पोषण किट देकर ब्लॉक, जिले एवं राज्य को टीबी मुक्त बनाया जा रहा है।

फोटो आकोला। आकोला व भूपालसागर सीएससी पर टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण करते।
