Homeक्राईममाँ वाउचर योजना में हर गर्भवती माँ को मिले समुचित लाभ, लाडो...

माँ वाउचर योजना में हर गर्भवती माँ को मिले समुचित लाभ, लाडो योजना में कोई बेटी वंचित न रहे :कलक्टर 

ब्यूरो चीफ – के के ग्वालजी, नाथद्वारा (नेशनल टाइम न्यूज़)

जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

नाथद्वारा राजसमंद जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल, आर के जिला चिकित्सालय राजसमंद पीएमओ डॉ रमेश रजक, श्री गोवर्द्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा पीएमओ डॉ कैलाश भारद्वाज सहित समस्त बीसीएमओ, चिकित्सा संस्थानों एसडीएच, सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत टीबी रोकथाम की समीक्षा से हुई। इस दौरान कलक्टर ने संभावित क्षेत्र में सैंपलिंग बढ़ाने, फील्ड वाहन को और अधिक सक्रिय करने,  जांच के पश्चात रोगी का उपचार और दवाइयाँ तुरंत शुरू कर पोर्टल पर डाटा फ़ीड करने, समस्त टीबी मरीजों की आभा आईडी त्वरित प्रभाव से जनरेट करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने रोगी पाए जाने पर उसके परिजनों और अन्य लोगों को टीबी के प्रति जागरूक और शिक्षित करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई परिवार खतरे में न रहे।

कलक्टर ने गत वर्षों में जिले में टीबी के ट्रेंड का एनालिसिस करके एक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जिससे पता चल सके कि जिले में वे कौन से क्षेत्र हैं जहां टीबी के मरीज अधिक है और जिले में टीबी बढ़ रहा है या घट रहा है। कलक्टर ने कहा कि ऐसे इलाकों का क्लस्टर बनाकर वहाँ गंभीरतापूर्वक उपचार एवं जागरूकता गतिविधियां करने के निर्देश दिए।

टीबी मरीजों की जियो टैगिंग को लेकर केलवाड़ा की प्रगति संतोषजनक पाई गई, अन्य को भी यह कार्य जल्द करने के निर्देश दिए। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को 6 हजार की राशि दी जाने की समीक्षा की। कलक्टर ने कहा कि अगर कहीं टीबी बढ़ा है तो उसक

RELATED ARTICLES

Most Popular