Homeदेशजहाँ जल, वहाँ कल’—आकोला में सरोवरों की आरती के साथ जल अभियान...

जहाँ जल, वहाँ कल’—आकोला में सरोवरों की आरती के साथ जल अभियान को मिली नई ऊर्जा

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़) 

आकोला, 05 जून 2025 

आकोला। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर आकोला में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगरपालिका आकोला द्वारा ममत्स्य तालाब की पाल पर जल स्वावलंबन पखवाड़े की शुरूआत कि गई जिसमें नगरपालिका कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों सहित महिलाएं- पुरूष उपस्थित थे।


गुरूवार को मत्स्य तालाब (सरोवर) पर पंडित द्वारा रीति रिवाजों के साथ पूजा अर्चना (पूजन) सरोवर की सामुहिक आरती की गई। क्षेत्रवासियों की सहभागिता: नगरवासियों ने इस पुनीत कार्य में पूरे उत्साह से भाग लिया। क्षेत्रवासियों ने मिलकर श्रमदान किया।

आकोला भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल साहु ने कहा कि “जहाँ जल, वहाँ कल – चलो मिलकर करें पहल” आकोला की बेड़च नदी में सफाई की शुरूआत कर आकोला नगर पालिका द्वारा नदी की सफाई कराई जाएगी साथ ही बावड़ी- तालाब सरोवर की भी सफाई करवाई जाएगी।

एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर उप चेयरमैन भेरू लाल जाट, सत्येंद्र गौड़ ने भीं अपने विचार रख विस्तृत अभियान सम्बन्धित जानकारी दी। अंत में मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान का उपस्थिति सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर आकोला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, वाइस चेयरमैन भेरूलाल जाट, सत्येंद्र गौड़, पटेल शंभुलाल माली, सुरेंद्र कुमावत, उदय लाल छिपा, योगेंद्र गिरी, भाजपा महामंत्री हिम्मत टांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरि सोनी, हीरा लाल छिपा, नाथु लाल धोबी, भगवत सिंह, मनोज यादव, नगर पालिका स्टाफ कर्मचारी पदम नवीन, कुंदन लाल, मुकेश कुमार, रमेश मेघवाल, मोहन कुमावत सहित महिला सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो आकोला। आकोला जलस्रोत सरोवर की पूजन करते, एवं शपथ लेते ग्रामीण।

RELATED ARTICLES

Most Popular