ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक जाट का आकोला क्षेत्र में दौरा।
बैठक के साथ क्षेत्र का फिडबैक लिया
जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जन आंदोलन में भागीदारी का आव्हान
आकोला। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट का आकोला क्षेत्र में दौरे पर आये जाट का क्षेत्र वासियों ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक बनने पर भव्य स्वागत किया। वही जिला संयोजक जाट ने अंबेडकर पार्क, बावड़ी व बेड़च नदी का निरीक्षण कर नदी की साफ़ सफाई के साथ किनारों पर पेड़ लगाने के दिशानिर्देश देकर बावड़ी, नदी, पार्क आदि स्थानों पर पहुंच कर बैठक लेकर ग्रामीणों से क्षेत्र का फिडबैक लिया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आकोला में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अभियान की विस्तृत सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि जल स्वावलंबन पखवाड़े की शुरूआत कि गई जिसमें नदी तालाब, बावड़ी आदि जल स्रोत सफाई के साथ हम सब को मिलकर इस अभियान को अंजाम देना होगा, अधिक से अधिक जनभागीदारी का आव्हान किया। जाट ने कहा कि जल ही जीवन है, “जहाँ जल, वहाँ कल – चलो मिलकर करें पहल”।
इसी के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत अंबेडकर महापुरुष की प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ माल्यार्पण किया गया। बेडच नदी की साफ़ सफाई को देखते हुए बताया कि नदी के किनारों पर पौधारोपण करने के दिशानिर्देश दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शंकर साहू, वाइस चैयरमेन भेरू लाल जाट, पूर्व प्रधान पुष्पा कुवर भाटी, प्रताप सिंह भाटी, सत्येंद्र गौड़, अखाड़ा नृसिंह मंदिर महंत बजरंग दास, हिम्मत टाक, रूप लाल माली, नन्द लाल गाडरी, रामेश्वर बंजारा, उदय लाल छीपा, भगवती लाल नाई, देवेंद्र छीपा, शंकर लाल गाड़री, मुकेश जाट, रमेश चन्द्र मेघवाल, शंकर रेगर सहित ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

फोटो आकोला। बैठक में चर्चा करते जिला संयोजक बद्री लाल जाट उपस्थित ग्रामीण।
फोटो आकोला। अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिला संयोजक बद्री लाल जाट।
फोटो आकोला। बेड़च नदी साफसफाई का निरीक्षण करते जिला संयोजक जाट।
