Homeराजनीतिताणा में गूंजा जल संरक्षण का संदेश – बद्रीलाल जाट ने किया...

ताणा में गूंजा जल संरक्षण का संदेश – बद्रीलाल जाट ने किया वंदे गंगा अभियान का शुभारंभ..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक बद्री लाल जाट ने किया शुभारंभ
ताणा में कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

पर्यावरण संरक्षण के साथ, कल के लिए आज करना होगा जल का भी संरक्षण- बद्रीलाल जाट

राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देशन में राज्य में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का भुपालसागर ब्लॉक स्तरीय शुभारम्भ समारोह ताणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित बावड़ी पर मंगलवार को शुभारंभ हुआ। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट ने ताणा में मेवाड़ की प्राचीन सबसे पुरानी बावड़ी पर जल पूजन कर ब्लॉक स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट व आकोला मंडल अध्यक्ष पूर्व उपप्रधान भीमसिंह झाला द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थिति मे विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई।


विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया बावड़ी पर श्रमदान
इस अवसर पर समरोह के मुख्य अतिथि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट, मंडल अध्यक्ष भीमसिंह झाला, भुपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, जिला परिषद सदस्य शंभू लाल गाडरी, पं. स. सदस्य सत्यनारायण अहीर, आकोला नगरपालिका उपाध्यक्ष भैरूलाल जाट, कानडखेड़ा सरपंच मदन लाल भील, उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका, तहसीलदार अपूर्व गौतम, विकास अधिकारी मुकेश कुमार, एडिशनल डायरेक्टर नरेंद्र कुमार, वाटरशेड एक्शन रामलाल मालव, वाटरशेड जैन सिमरन कौर आदि ने समारोह में संबोधन किया। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों एवं जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ताणा स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई कर श्रमदान किया। इसके साथ पूजन कर पौधारोपण किया।


पर्यावरण संरक्षण के साथ, कल के लिए आज करना होगा जल का भी संरक्षण- जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट
राजस्थान सरकार द्वारा 5 जून से 20 जून 2025 तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कल के बेहतर भविष्य के लिए पानी की बूंद बूंद बचाने के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ हुआ है, इसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। पूर्व विधायक जाट ने समस्त जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ ही उपस्थित आमजन से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावडिय़ों, तालाबों, पानी की खेल आदि की सफाई कर वर्षा के जल के संरक्षण करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पेड़ लगाकर निरंतर घट रहे भूजल स्तर के संरक्षण में योगदान देकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पर्यावरण दिवस पर एक पौधा रोपकर अभियान की शुरूआत की।वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कमेटी के जिला संयोजक (पूर्व विधायक) बद्री लाल जाट ने उद्बोधन देते हुए अभियान के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण करना और पानी की बूंद बूंद बचाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किए गए इस अभियान में अधिक से अधिक पेड़ लगाए, राज्य सरकार ने प्रदेश में 10 करोड़ तथा चित्तौड़गढ़ जिले को 11 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सैनी, वाटर सेड सचिव पुष्कर राज, महेंद्र सिंह झाला, प्रहलाद प्रजापत,

मंडल उपाध्यक्ष मांगी लाल धुपड, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष अशोक धुपड, अर्जुन सिंह झाला, राधेश्याम जीनगर, रोशन लाल चावला, भेरू लाल खटीक, जगदीश खटीक, शंकर लाल मेगवाल, प्रताप गाडरी, मांगी लाल मेगवाल नारायण गाडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो आकोला। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बावड़ी पर श्रमदान करते जनप्रतिनिधि अधिकारी एंव ग्रामीण।

RELATED ARTICLES

Most Popular