Homeदेशदुग्ध उत्पादक समितियों की संगोष्ठी में गूंजा संदेश – स्वस्थ दुग्ध उत्पादन...

दुग्ध उत्पादक समितियों की संगोष्ठी में गूंजा संदेश – स्वस्थ दुग्ध उत्पादन और सहकारिता से होगा ग्रामीण विकास

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा संचालित क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
आकोला क्षेत्र के मूंडकटिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य जमनालाल जाट सुरपुर, उमा जाट मुंडकटिया, सचिव युनियन अध्यक्ष जगदीश चन्द्र गुंदली, प्रभारी सीता राम, फतेह सिंह, सुपरवाइजर संदीप चौधरी, बद्रीलाल जाट, देवी लाल ने पशुपालकों को दुग्ध संघ की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तथा स्वस्थ दुग्ध उत्पादन के विषय पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में आसपास क्षेत्र के दुग्ध संघ के संचालकों मंडल सदस्यों ने भाग लिया।
फोटो आकोला। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सदस्यों की बैठक में चर्चा करते।

RELATED ARTICLES

Most Popular