ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
समारोह में क्षेत्र के आला अधिकारियों- जनप्रतिनिधियों सहित कई समाजसेवी भामाशाहो ने कि शिरकत..
आकोला। ताणा साण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर के बाहर पक्षी विश्रान्ति गृह का भव्य समारोह के साथ हुआ उदघाटन।
समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ आलाधिकारिगणो जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवी भामाशाहो ने कि शिरकत। आकोला कीरकीचौकी हाइवे 98 पहाड़ी स्थित साण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्मृतिशेष श्रीमती रूक्मिणी व नाथू लाल चौहान (पूर्व सरपंच ताणा) की याद में समर्पित पक्षी विश्रान्ति गृह का सोमवार को उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। राजेश चौहान ने बताया कि उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अतिरिक्त महानिदेशक एच. सी.एम.रीपा. उदयपुर एम. जल. चौहान, पुलिस महा निरिक्षक रेंज उदयपुर राजेश मीणा सहित भामाशाह, शिक्षा जगत आदि ने समारोह को संबोधित कर समारोह को एतिहासिक बना दिया। समारोह के तत्पश्चात परिंदे लगाकर परिंदे में आलाधिकारिगणो द्वारा पानी डाला गया। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी (पूर्व प्रधान) भगवती लाल हिंगड, पुलिस उप अधिक्षक (डिप्टी) हरजी लाल यादव, ताणा पूर्व सरपंच भीम सिंह झाला, विक्रम सिंह झाला, प्रधानाचार्य अशोक कुमार रैगर, कन्हैया लाल मेनारिया, वासुदेव चारण, कालूराम गाडरी, हीरालाल समाजसेवी गोपाल सहलोत, आकोला जैन युथ अध्यक्ष नितेश जैन, अशोक एस पोखरना, नितिन पोखरना, भेरू लाल छीपा, मांगीलाल, सुहेल, लक्ष्मी लाल, मोहन लाल शर्मा रंड्यावडी, गोपीलाल चौबीसा, दलपत सिंह राणावत, जगन्नाथ सिंह, निरंजन सेन, मदनलाल घोसुंडा, प्रकाश सुथार, विनोद कुमार, दिनेश चंद्र, ओमप्रकाश डूंगला, मुकेश कुमार भींडर, रतन लाल रैगर, संदीप अग्रवाल, प्रताप डांगी, नीरज, कनी राम गुर्जर, मांगीलाल, ध्रुव सिंह चौहान सहित आसपास से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस उपलक्ष में पूरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों व आमंत्रित अतिथियों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। समारोह का बहतरीन संचालन तिलकेश आचार्य ने किया।
फोटो आकोला। साण्डेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करते, समारोह में उपस्थित आलाधिकारी।

फोटो आकोला। पक्षी विश्रान्ति गृह का उदघाटन करते आलाधिकारी व जनप्रतिनिधि।
फोटो आकोला। परिंदे में पानी डालते आलाधिकारी।

