Homeखेलआकोला में महाअभियान के तहत पौधारोपण का हुआ शुभारंभ..

आकोला में महाअभियान के तहत पौधारोपण का हुआ शुभारंभ..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला । नगरपालिका द्वारा मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत खेल मैदान के पास पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 5 जून से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत नदी, तालाब बावड़ी सफाई व श्रमदान कर पूजन के साथ भावी पिढियो के सुरक्षित भविष्य के लिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत खेल मैदान के पास पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों सहित नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर, वरिष्ठ सहायक पदम नवीन, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रोहित पंचोली, रोशन शर्मा, कुन्दन कोदली, सरिता बारेषा, मुकेश सुथार, रमेश मेघवाल, सहायक कृषि अधिकारी गोविंद लाल शर्मा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक बालूराम शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक सुखलाल जाट, कौस्तुभ यादव, विष्णु मेनारिया पुष्कर जाट, भरत शर्मा, प्रभात वैष्णव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो आकोला। खेल मैदान के पास पौधारोपण करते अधिकारी, जनप्रतिनिधि।

RELATED ARTICLES

Most Popular