ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
आकोला। नगरपालिका आकोला द्वारा विद्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसपास क्षेत्र के विद्यालय स्टाफ, अधिकारी , कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

नगरपालिका आकोला व आयुष्मान आरोग्य मंदिर आकोला आयुष विभाग के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सभा भवन में आयुष विभाग चिकित्साधिकारी बबीता मीणा, प्रियंका, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार भील, मौसम कुमारी जाट, पतंजलि योग सेवा तहसील प्रमुख तिलकेश आचार्य के द्वारा आकोला माध्यमिक विद्यालय में 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में आकोला विद्यालय सहित अध्यापकों प्रधानाचार्य, विभिन्न सरकारी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
फोटो आकोला। आकोला विद्यालय में सामुहिक योग करते।
