Homeदेशपेंशनरों के अधिकारों की रक्षा हेतु राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा...

पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा हेतु राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन..

चीफ एडिटर एवं  रिपोर्टर – दिलीप जोशी (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित संचित निधि से पेंशन देन दारियों पर व्यय के सिद्धांतों के वैद्यकरण से संबंधित विधेयक संसद में पारित हो जाने के फल स्वरुप केंद्र सरकार व उसके अनुरूप राज्य सरकारों को पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेंशनरों में विभेद करने के अधिकार प्राप्त होने के विरोध में प्रदेश संगठन व जिला चित्तौड़गढ़ संगठन के निर्देशानुसार भूपालसागर के पेंशनर समाज के अध्यक्ष मदन लाल विजयवर्गीय, मंत्री किशन लाल छीपा, डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, शांति लाल जागेटिया, अरविंद नंदवाना, भगवती लाल सेन, अब्दुल हमीद, याकूब खा, गोपाल शर्मा, नन्द लाल शर्मा, माधव लाल, राम लाल खटीक, गोपीलाल मेनारिया, जगदीश चंद्र खटोड़, संपत लाल, मोहन लाल, लालू दान, अशरफ अली, असगर अली, भगवान लाल सालवी व बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनर साथियों के साथ तहसीदार भूपालसागर को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पेंशनरों के हितों की रक्षा हेतु ज्ञापन दिया गया।


ज्ञापन देने के पश्चात सभी पेंशनर्स साथी एकत्रित हुए एवं वहां पर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं पधारने वाले समस्त पेंशनरों का अध्यक्ष मदन लाल विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया और इसी प्रकार से समय-समय पर संगठन की शक्ति प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया।
फोटो आकोला। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पेंशनर समाज द्वारा ज्ञापन देते।

RELATED ARTICLES

Most Popular