Homeदेशश्री कल्लाजी पंच धाम, राजपुर में 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव —...

श्री कल्लाजी पंच धाम, राजपुर में 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव — गुरुदेव महंत गोपालदास जी के सानिध्य में होगा आयोजन..

ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)

डूंगरपुर – हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई 2025 गुरुवार को परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ जाएगा ।

श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया कि प्रातः 7 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे परम् पूज्य प्रधान पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की दिव्य प्रतिमा का पूजन, चरण पादुका पूजन, गुरुगादी पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भजन कीर्तन सतसंग व गुरूवंदना महाआरती कर महाप्रसाद एवं भंडारा लगाया जायेगा। जिसके बाद धाम के गादीपति पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया जाएगा । जिसमे वागड़,मेवाड़,मारवाड़, मालवा गुजरात,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के भक्त अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित होंगे।

संस्थापक – जिग्नेश वैष्णव

 श्री कृष्णा कल्याण सेना डूंगरपुर मेवाड़

RELATED ARTICLES

Most Popular