Homeदेशऋण मुक्तेश्वर महादेव का गोवर्धन सागर के जल से जलाभिषेक..

ऋण मुक्तेश्वर महादेव का गोवर्धन सागर के जल से जलाभिषेक..

ब्यूरो चीफ – प्रहलाद राय वैष्णव, उदयपुर (नेशनल टाइम न्यूज़)

– महादेव जी का सावन महोत्सव के निमित कावड यात्रा निकाली

उदयपुर। श्रावण मास के अंतर्गत महादेव भक्त मंडल गोवर्धन विलास की ओर से ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में “महादेव जी का सावन महोत्सव” मनाया जा रहा है।

महादेव भक्त मंडल के मनीष मेघवाल ने बताया कि महादेव जी का सावन महोत्सव के अंतर्गत ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से महादेव जी के जयकारे व भगवान शिव के भजनों के बीच कावड यात्रा निकाली गई। कावड यात्रा में युवा भगवा टी शर्ट में तथा महिलाएं लाल चुंदड में शामिल हुई।

कावड यात्रा 2 बटा, 1 बटा , बसंत विहार होते हुए गोवर्धन सागर घाट पर पहुंची, जहाँ पूजन कर कावड में जल भरा गया। यहाँ पर ढोल, नंगाडे, मंजीरे की थाप पर सभी ने गरबा रास किया। यहाँ से कावड यात्रा पुनः रवाना होकर पहाड़ी बाला जी मन्दिर, एक बटा, विवेकानंद बाजार, दो बटा होते हुए ऋण मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर परिसर पहुंची। मार्ग में युवक, युवतियाँ, महिलाएं भजन गाते हुए, नाचते हुए, भोलेनाथ जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे है। मार्ग में क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया।

महादेव भक्त मंडल के महेश गोयर ने बताया कि सभी श्रद्धालुओ‌ ने गोवर्धन सागर से कावड में लाये जल से ऋण मुक्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सभी ने गरबा रास किया। श्रावण मास में हर सोमवार को शाम 7.30 बजे महाआरती की जायेगी। 4 अगस्त को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें विशाल पंडित उदयपुर एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुति दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular