ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)
रोहिडा प्राथमिक विद्यालय का कमरा चढ़ा भ्रष्टाचार के भेंट..

आकोला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुंढिया के रोहीडा ग्राम में प्राथमिक विद्यालय में कुल तीन कमरे बने हुए जिसमें से दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त है ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच ललित सिंह भाटी ने बताया कि एक कमरा वर्ष 11-12 में अध्यापक शिव शंकर आमेटा के द्वारा इस कमरे का निर्माण कराया गया जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
तब लगभग डेढ़ महीने तक गांव वालों ने इसका काम बंद करवाया और भ्रष्टाचार की जांच करवाने के लिए रिपोर्ट भी दी लेकिन विभाग के अनदेखी के कारण आज यह हालत है पुरी छत गिरने के कगार पर है।

प्रशासन के आला अधिकारी एवं विभाग के अधिकारियों से निवेदन किया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए सिर्फ एक कमरा है इसीलिए अति शीघ्र इस और ध्यान दिया जा कर गांव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

फोटो आकोला। विद्यालय का जर्जर हालात, छत से टपकता पानी, टूटी छत।
