Homeक्राईमराज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे जाएंगे पूर्व प्रधान हिंगड़ 29वां राज्यस्तरीय भामाशाह...

राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे जाएंगे पूर्व प्रधान हिंगड़ 29वां राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 28 को जयपुर में..

ब्यूरो चीफ – शेख सिराजुद्दीन, आकोला (नेशनल टाइम न्यूज़)

आकोला। ”पूरी धरा भी साथ दे तो और बात है,
पर तू जरा भी साथ दे तो और बात है।
चलने को एक पांव से भी चल रहे है लोग,
पर दूसरा भी साथ दे तो और बात है”

कवि कुंअर बेचैन कि इन पंक्तियों को आकोला के लिए सार्थक कर दिखाया है, भामाशाह पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड ने।
शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विद्यालयों के भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर दिये गये सहयोग के दृष्टिगत विकास में सहयोगी बने पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड को 28 जून को जयपुर में आयोजित 29 वें राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में भामाशाह सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के भामाशाहों को प्रेरित करने वाले आकोला उच्य माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा को भी भामाशाह प्रेरक के रूप में राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा।
गौरतलब है कि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग उक्त सम्मान को उन भामाशाहों प्रदान करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विद्यालय भवन निर्माण, अतिरिक्त निर्माण, निर्मित भवन, भूमि एवं अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष का राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह जयपुर के जवाहरनगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा।


फोटो आकोला। राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे जाने वाले पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़।
फोटो आकोला। गाँव के जनहित में कलेक्टर से चर्चा करते हिंगड़।

RELATED ARTICLES

Most Popular