रिपोर्टर: कन्हैया लाल गर्ग , जाशमा (नेशनल टाइम न्यूज़)
10 जुलाई – ग्राम पंचायत जाशमा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल एक दिवसीय शिविर का समापन
पंचायत समिति भूपाल सागर क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाशमा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर में राजस्व विभाग, कृषि विभाग ,भू अभिलेख निरीक्षक, सामाजिक न्याय अधिकारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा के अध्यापक ,पशु चिकित्सालय ,स्वास्थ्य चिकित्सालय के अधिकारी ,स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन विभाग, जलदाय विभाग ,बिजली विभाग ,आदि विभाग वाले इस शिविर में उपस्थित थे। गांव के लोग अपने-अपने कार्यों के दस्तावेज लेकर आए और लोगों को लाभ मिला ।

शिविर प्रभारी उपखंड भूपाल सागर के नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव, ग्राम पंचायत जाशमा के सरपंच देवीलाल लोहार ,भू अभिलेख निरीक्षक अंबालाल चेचानी, सामाजिक न्याय अधिकारी कनिष्ठ लेखाकार कमलेश खटीक , महिला बाल विकास अधिकारी विभाग भूपाल सागर सुपर वाईजर पूजा कुमावत, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार ,मंजू टॉक, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित धाकड़ एवं जीएनएम एएनएम, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी यशवंत कुमार पालीवाल, कृषि विभाग के अधिकारी प्रभु लाल खटीक, गोपाल लाल भट्ट ,जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल लाल जाट ,रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी चक्षु पांडे चित्तौड़गढ़ रसद, विभाग के खुर्शीद मोहम्मद ,ग्राम जाशमा के राशन डीलर जगदीश चंद्र जाट, भूपाल सागर के नरेगा ज ई एन बहादुर सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत जाशमा के हर्षिता राव ,कनिष्ठ लिपि शंकर लाल गाडरी ,रोजगार सहायक सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ,ग्राम पटवारी जाशमा राम रज मीणा, ग्राम पतिहारी कालूराम जाट वार्ड पंच किशन माली, कालु राम यादव ,रोशन गाडरी आदि उपस्थित थे ,

जमीन खातेदारों को अलग-अलग विभाजन किया गया, खाद्य सुरक्षा, बिजली विभाग में केवाईसी की गई पेंशन केवाईसी की गई आदि लोगों के इस शिविर में कई लोग लाभ लिया राजस्व विभाग में अलग-अलग भाइयों के नाम से जमीन का बटवारा किया शिविर का अवलोकन विकास अधिकारी पंचायत समिति भूपाल सागर के मुकेश चंद्र पोरवाल ने किया।
